हिंदी मुहावरे

From Karnataka Open Educational Resources
Jump to navigation Jump to search
  1. अंगूठा दिखाना - मना कर देना
  2. अक्ल सठियाना - बुद्धि भ्रष्ट होना
  3. अंगूठे पर रखना - परवाह न करना
  4. अपना उल्लू सीधा करना - अपना काम बना लेना
  5. अपनी खिचड़ी अलग पकाना - सबसे अलग रहना
  6. आँखों का तारा - बहुत प्यारा
  7. आँखें बिछाना - स्वागत करना
  8. आँखों में धूल झोंकना - धोखा देना
  9. आग बबूला होना - अत्यधिक क्रोध करना
  10. आस्तिन का सांप होना - कपटी मित्र
  11. आँखें दिखाना - धमकाना
  12. आसमान टूट पड़ना - अचानक मुसीबत आ जाना
  13. आसमान पर दिमाग होना - अहंकारी होना
  14. ईंट का जवाब पत्थर से देना - करारा जवाब देना
  15. ईद का चाँद होना - बहुत कम दिखाई देना
  16. ईंट से ईंट बजाना - ध्वस्त कर देना
  17. उल्टे छुरे से मूंढ़ना - ठग लेना
  18. उड़ती चिड़िया के पंख गिनना - अत्यन्त चतुर होना
  19. ऊंट के मुंह में जीरा होना - अधिक खुराक वाले को कम देना
  20. एड़ी चोटी का जोर लगाना - बहुत प्रयास करना
  21. ओखली में सिर देना - जान बूझकर मुसीबत मोल लेना
  22. औधी खोपड़ी का होना - बेवकूफ होना
  23. कलेजा ठण्डा होना - शांत होना
  24. कलेजे पर पत्थर रखना - दिल मजबूत करना
  25. कलेजे पर सांप लोटना - अन्तर्दाह होना
  26. कलेजा मुंह को आना - घबरा जाना
  27. काठ का उल्लू होना - मूर्ख होना
  28. कान काटना - चतुर होना
  29. कान खड़े होना - सावधान हो जाना
  30. काम तमाम करना - मार डालना
  31. कुएं में बांस डालना - बहुत खोजबीन करना
  32. कलई खुलना - पोल खुलना
  33. कलेजा फटना - दुःख होना
  34. कीचड़ उछालना - बदनाम करना
  35. खून खौलना - क्रोध आना
  36. खून का प्यासा होना - प्राण लेने को तत्पर होना
  37. खाक छानना - भटकना
  38. खटाई में पड़ना - व्यवधान आ जाना
  39. गाल बजाना - डींग हांकना
  40. गूलर का फूल होना - दुर्लभ होना
  41. गांठ बांधना - याद रखना
  42. गुड़ गोबर कर देना - काम बिगाड़ देना
  43. घाट -घाट का पानी पीना - अनुभवी होना
  44. घी के दिए जलाना - प्रसन्न होना
  45. घुटने टेकना - हार मानना
  46. घड़ों पानी पड़ना - लजिज्त होना
  47. चाँद का टुकड़ा होना - बहुत सुंदर होना
  48. चिकना घड़ा होना - बात का असर न होना
  49. चांदी काटना - अधिक लाभ कमाना
  50. चांदी का जूता मारना - रिश्वत देना
  51. छक्के छुड़ाना - परास्त कर देना
  52. छप्पर फाड़कर देना - अनायास लाभ होना
  53. छटी का दूध याद आना - अत्यधिक कठिन होना
  54. छाती पर मूंग दलना - पास रहकर दिल दु:खाना
  55. छूमन्तर होना - गायब हो जाना
  56. छाती पर सांप लोटना - ईर्ष्या करना
  57. जबान को लगाम देना - सोच समझकर बोलना
  58. जान के लाले पड़ना - प्राण संकट में पड़ना
  59. जी खट्टा होना - मन फिर जाना
  60. जमीन पर पैर न रखना - अहंकार होना
  61. जहर उगलना - बुराई करना
  62. जान पर खेलना - प्राणों की बाजी लगाना
  63. टेढ़ी खीर होना - कठिन कार्य
  64. टांग अड़ाना - दखल देना
  65. टें बोल जाना - मर जाना
  66. ठकुर सुहाती कहना - खुशामद करना
  67. डकार जाना - हड़प लेना
  68. ढोल की पोल होना - खोखला होना
  69. तीन तेरह होना - बिखर जाना
  70. तलवार के घाट उतारना - मार डालना
  71. थाली का बैगन होना - सिद्धांतहीन होना
  72. दांत काटी रोटी होना - गहरी दोस्ती
  73. दो -दो हाथ करना - लड़ना
  74. धूप में बाल सफेद होना - अनुभव होना
  75. धाक जमाना - प्रभावित करना
  76. नाकों चने चबाना - बहुत सताना
  77. नाक -भौं सिकोड़ना - अप्रसन्नता व्यक्त करना
  78. पत्थर की लकीर होना - अमिट होना
  79. पेट में दाढ़ी होना - कम उम्र में अधिक जानना
  80. पौ बारह होना - खूब लाभ होना
  81. कालानाग होना - बहुत घातक व्यक्ति
  82. केर -बेर का संग होना - विपरीत मेल
  83. धोंधा वसंत होना - मूर्ख व्यक्ति
  84. घूरे के दिन फिरना - अच्छे दिन आना
  85. चंडूखाने की बातें करना - झूठी बातें होना
  86. चंडाल चौकड़ी - दुष्टों का समूह
  87. छिछा लेदर करना - दुर्दशा करना
  88. टिप्पस लगाना - सिफारिश करना
  89. टेक निभाना - प्रण पूरा करना
  90. तारे गिनना - नींद न आना
  91. त्रिशंकु होना - अधर में लटकना
  92. मजा चखाना - बदला लेना
  93. मन मसोसना - विवश होना
  94. हाथ पसारना - मांगना
  95. हाथ मलना - पछताना
  96. हालत पतली होना - दयनीय दशा होना
  97. सेमल का फूल होना - थोडें दिनों का असितत्व होना
  98. सब्जबाग दिखाना - झूठी आशा देना
  99. भुजा उठाकर कहना - प्रतिज्ञा करना
  100. हाथ के तोते उड़ना - घबरा जाना