Line 22: |
Line 22: |
| ==व्याकरण / सजावट / पिंगल== | | ==व्याकरण / सजावट / पिंगल== |
| =मूल्यांकन= | | =मूल्यांकन= |
| + | '''I. मौखिक प्रश्न :''' |
| + | 1. तिम्मक्का जी किस क्षेत्र में एक मिसाल हैं ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का जी समाज-सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल हैं।

| + | 2. तिम्मक्का के माता-पिता का नाम क्या था ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का के पिता का नाम चिक्करंगय्या और माता का नाम विजयम्मा था।

| + | 3. तिम्मक्का और चिक्कय्या ने क्या निश्चय किया ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का और चिक्कय्या ने अपने आप को किसी धर्म-कार्य में लगाने का |
| + | निश्चय किया ।

| + | 4. कर्नाटक सरकार ने किस कार्य का बीड़ा उठाया है ?

| + | उत्तर:- कर्नाटक सरकार ने तिम्मक्का द्वारा लगाए गए पेड़ों की रक्षा करने का बीड़ा उठाया है।

| + | '''II. लिखित प्रश्न :'''

| + | अ. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

| + | 1. गुब्बी तालुका (तहसील) किस जिले में स्थित है ?

| + | उत्तर :- गुब्बी तालुका (तहसील) तुमकूर जिले में स्थित है।

| + | 2. तिम्मक्का के माँ-बाप अपना पेट कैसे पालते थे ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का के माँ-बाप अपना पेट मेहनत-मजदूरी करते हुए पालते थे।

| + | 3. चिक्कय्या क्या काम करते थे ?

| + | उत्तर :- चिक्कय्या रोज़ दूसरों के खेत में पसीना बहाकर काम करते थे।

| + | 4. एक दिन चिक्कय्या और तिम्मक्का ने मजदूरी नहीं की तो परिणाम क्या होता था ?

| + | उत्तर :- एक दिन चिक्कय्या और तिम्मक्का ने मजदूरी नहीं की तो उन्हें भूखे रहना |
| + | पड़ता था।

| + | 5. जानवरों के लिए तिम्मक्का दंपति ने क्या ईंतज़ाम किया ?

| + | उत्तर :- जानवरों के लिए तिम्मक्का दंपति ने पीने के पानी का ईंतज़ाम किया।

| + | 6. तिम्मक्का दंपति ने बरगद के डाल कहाँ लगाये ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का दंपति ने बरगद के डाल हुलिकल और कुदूर के बीच के चार कि.मी. रास्ते |
| + | के दोनो ओर लगाये।

| + | 7. पर्यावरण संरक्षण के साथ तिम्मक्का और कौन-सा काम कर रही हैं ?

| + | उत्तर :- पर्यावरण संरक्षण के साथ तिम्मक्का अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही हैं।

| + | 8. तिम्मक्का दीन-दलितों की सेवा के लिए क्या समर्पित कर रही हैं ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का दीन-दलितों की सेवा के लिए अपने पुरस्कार की धनराशि को समर्पित |
| + | कर रही है।

| + | '''आ. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :'''

| + | 1. तिम्मक्का दंपति किस प्रकार के धर्म-कार्य में लग गये ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का दंपति के गाँव के पास श्रीरंगस्वामी का मंदिर था, जहाँ हर साल मेला लगता था। |
| + | वहाँ आनेवाले जानवरों के लिए उन्होंने पीने के पानी का ईंतज़ाम करते हुए धर्म-कार्य में |
| + | लग गये ।

| + | 2. तिम्मक्का ने बरगद के डालों को कैसे पाला-पोसा ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का ने बरगद के डालों को लगाकर उन्हें पानी दिया। उन पेड़ों की भेड़-बकरियों से |
| + | रक्षा करते हुए अपने बच्चों की तरह प्रेम से पाला-पोसा ।

| + | 3. तिम्मक्का के जीवन में कैसी मुसीबत आ गई ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का के पति की तबीयत खराब हो गई। चिक्कय्या को भीख माँगने की स्थिति |
| + | आ गई। उन्हें कभी पैसे मिलते तो कभी गालियाँ सुननी पडती थी। ऐसी हालत में |
| + | चिक्कय्या चल बसे। तिम्मक्का अब अकेली पड गई।

| + | 4. तिम्मक्का ने क्या संकल्प किया है ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का ने अपने पति की याद में हुलिकल ग्राम में गरीबों की नि:शुल्क चिकित्सा |
| + | के लिए एक अस्पताल के निर्माण कराने का संक्ल्प किया है।

| + | '''इ. चार-पाँच वाक्यों में उत्तर लिखिए :'''

| + | 1. बच्चे को गोद लेने के कारण तिम्मक्का दंपति को दुख भोगना पड़ा। क्यों ?

| + | उत्तर :- तिम्माक्का नि:संतान थी। अंत में उन्होंने एक बच्चे को गोदलिया। दत्तक पुत्र के सगे |
| + | माँ-बाप को लोगों की कटु निंदा सुननी पड़ी। उन्होंने अपने बेटे को वापस ले लिया। अपना |
| + | दत्तक पुत्र खोकर तिम्मक्का दंपति को दुख हुआ।

| + | 2. पर्यावरण संरक्षण में तिम्मक्का का क्या योगदान है ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का ने हुलिकल और कुदूर के बीच के चार कि.मी. रास्ते के दोनो ओर बरगद के डाल |
| + | लगाये और उन्हें पानी दिया। पहले साल दस, दूसरे साल पंद्रह, तीसरे साल नब्बे पेड़ |
| + | लगाकर उनकी भेड़-बकरियों से रक्षा करते हुए अपने बच्चों की तरह प्रेम सेपाला-पोसा । |
| + | यह काम निरंतर दस सालों तक चलता रहा। आज वे पेड राहगीरों को छाया और पक्षियों को |
| + | आश्रय दे रहे हैं। इस प्रकार तिम्मक्का जी ने पर्यावरण संरक्षण में अपना सारा जीवन बिता |
| + | दिया है।

| + | 3. तिम्मक्का को किन-किन पुरस्कारों से अलंकृत किया गया है ?

| + | उत्तर :- तिम्मक्का को नाडोजा पुरस्कार, राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार, इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र, |
| + | वीर चक्र, कर्नाटक कल्पवल्ली, वनरानी, वृक्षमाता, वनसिरिरत्न, ग्रीन चाम्पियन पुरस्कार, |
| + | गाड़ फ्री फिलिप्स धैर्य पुरस्कार, विशालाक्षी पुरस्कार, डा. कारंत पुरस्कार, कर्नाटक सरकार के |
| + | महिला और शिशु कल्याण के विभाग के द्वारा सम्मान पत्र आदि पुरस्कारों से अलंकृत किया

| + | गया है। |

| + | 4. ‘तिम्मक्का एक आदर्श व्यक्तित्व है।’ कैसे ?

| + | उत्तर :- ग्रामिण प्रदेश के गरीब परिवार में जन्म लेकर, शिक्षा से अनपढ़ महिला होकर, सरकारी |
| + | संसाधनों के अभाव में भी तिम्मक्का निष्टा व श्रध्दा से पर्यावरण की रक्षा और सामाजिक |
| + | सेवा-कार्य करती है। अपने जीवन में दर्द और तकलीफ उठाने के बावजूद सार्थक कार्य |
| + | करनेवाली तिम्मक्का का व्यक्तित्व हम सबके लिए अनुकरणीय एवं आदर्श है।

| + | '''ई. रिक्त स्थान भरिए :'''

| + | 1. तिम्मक्का का जन्म कक्केनहल्ली गाँव में हुआ था।

| + | 2. तिम्मक्का के माँ-बाप मेहनत-मज़जदूरी करते हुए अपना पेट पालते थे।

| + | 3. तिम्मक्का के पति का नाम चिक्कय्या था।

| + | 4. उनके गाँव के पास श्रीरंगस्वामी का मंदिर था।

| + | 5. तिम्मक्का ने पेड़ों की भेड़-बकरियों से रक्षा करने की व्यवस्था की।

| + | '''उ. वाक्य में प्रयोग कीजिए :''' |
| + | 1. मिसाल – तिम्मक्का समाज-सेवा के क्षेत्र में ह्म सब के लिए एक मिसाल हैं।

| + | 2. मेहनत-मज़जदूरी – तिम्मक्का और उनके पति मेहनत-मज़दूरी से अपना पेट पालते थे।

| + | 3. पसीना बहाना - तिम्मक्का और उनके पति पसीना बहाकर दूसरों के खेत में काम किया करते थे।

| + | 4. धर्म-कार्य - धर्मस्थल के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेग्गडे जी अपना सारा जीवन धर्म-कार्य सेवा के लिए अर्पण कर रहे हैं।

| + | 5. तबीयत - तिम्मका के पति चिक्कय्या जी की तबीयत खराब होने के कारण उनकीमृत्यु हो गयी।

| + | 6. मुसीबत - मुसीबत में सहयोग देनेवाला ही सच्चा मित्र है।

| + | '''ऊ. कन्नड या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए :'''

| + | 1. अपना दत्तक पुत्र खोकर तिम्मक्का बहुत दु:खी हुई।

| + | ತನ್ನ ದತ್ತು ಪುತ್ರನನ್ನು ಕಳೆದುಕೊಂಡು ತಿಮ್ಮಕ್ಕ ಬಹಳ ದು:ಖಿತಳಾದಳು.

| + | 2. उन्हें अपने बच्चों की तरह प्रेम से पाला-पोसा।

| + | ಅವುಗಳನ್ನು ತನ್ನ ಮಕ್ಕಳಂತೆ ಪ್ರೀತಿಯಿಂದ ಸಾಕಿ ಬೆಳೆಸಿದಳು.

| + | 3. तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घड़ियाँ शुरू हुईं।

| + | ತಿಮ್ಮಕ್ಕನ ಜೀವನದಲ್ಲಿ ತೊಂದರೆಗಳ ಕಾಲ ಪ್ರಾರಂಭವಾಯಿತು.

| + | 4. तिम्मक्का ने अब तक सैकड़ों पेड़ लगाये हैं।

| + | ತಿಮ್ಮಕ್ಕ ಇಲ್ಲಿಯವರೆಗೆ ಸೂಮಾರು ಮರಗಳನ್ನು ನೆಟ್ಟಿದ್ದಾಳೆ.

| + | 5. पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ तिम्मक्का सामाजिक कार्य भी कर रही हैं।

| + | ಪರಿಸರ ಸಂರಕ್ಷಣೆಯೊಂದಿಗೆ ತಿಮ್ಮಕ್ಕ ಸಮಾಜಿಕ ಕಾರ್ಯಗಳು ಕೆಲಸಗಳನ್ನು ಸಹ ಮಾಡುತಿದ್ದಾರೆ.

| + | '''ऋ. पर्यायवाची शब्द लिखिए :''' |
| + | {| class="wikitable" |

| + | |1. हिम्मत||धीरज||धैर्य |

| + | |2. पानी||जल||वारि |

| + | |3. पेड़||वृक्ष||द्विगु समास। |

| + | |4. पक्षी||पखेरु||खग |

| + | |5. महिला||स्त्री||नारी |

| + | |6. तबीयत||स्वास्थ||सेहत |

| + | {| class="wikitable" |
| + | ! scope="col" style="width: 120px;" |ए. विलोम शब्द लिखिए : |
| + | ! scope="col" style="width: 120px;" |ऐ. अन्य वचन रूप लिखिए : |
| + | ! scope="col" style="width: 120px;" |ओ. अन्य लिंग रूप लिखिए : |

| + | |1. जन्म x मरण||1. व्यवस्था – व्यवस्थाएँ||1. पति - पत्नि |

| + | | 2. आसान x कठिन||2. सेवा - सेवाएँ|2. पिता - माता |

| + | |3. गरीब x अमीर||3. पक्षी - पक्षी ||3. माँ - बाप |

| + | |4. अपना x पराया||4. बच्चा - बच्चे||4. महिला – पुरुष |

| + | |5. छोटे x बड़े||5. घर - घर||5. आदमी - औरत |

| + | औ. प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया रूप लिखिए : |
| + | {| class="wikitable" |

| + | |1. करना - कराना |

| + | |2. चलना - चलाना |

| + | |3. बनना - बनाना |

| + | |4. उठना - उठाना |

| + | '''क. सार्थक वाक्य बनाइए :'''

| + | 1. चिक्करंगय्या पिता विजयम्मा माता थे उनके और।

| + | उनके पिता चिक्करंगय्या और माता विजयम्मा थे।

| + | 2. एक थी तिम्मक्का से में छ: संतानों इनकी।

| + | तिम्मक्का इनकी छ: संतानों में से एक थी।

| + | 3. मुसीबत की घड़ियाँ जीवन में तिम्मक्का के शुरू हुईं।

| + | तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घड़ियाँ शुरू हुईं।

| + | '''ख. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए:'''

| + | 1. जो पति-पत्नी हो - दंपति

| + | 2. जिसकी कोई संतान न हो – निस्संतान

| + | 3. राह पर चलनेवाला - राहगीर

| + | 4. जो पढ़ा-लिखा न हो - अनपढ़

| + | '''ग. जोड़कर लिखिए :''' |
| + | 1. फूला न समाना - अत्यंत प्रसन्न होना

| + | 2. घोड़े बेचकर सोना - निश्चिंत रहना

| + | 3. उँगली पर नचाना - वश में रखना

| + | 4. आँखे खुलना - होश आना

| + | 5. आग बबूला होना - अत्यंत क्रोधित होना

| + | '''घ. तिम्मक्का के जीवन के घटना-क्रमानुसार वाक्य लिखिए:''' |
| + | 1. जानवरों के लिए उन्होंने पीने के पानी का इंतज़ाम किया।

| + | 2. तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घड़ियाँ शुरू हुईं।

| + | 3. तिम्मक्का के पति का नाम बिक्कला चिक्कय्या था।

| + | 4. पेड़ों की भेड़-बकरियों से रक्षा करने की व्यवस्था की।

| + | 5. पर्यावरण-संरक्षण के साथ-साथ तिम्मक्का अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही हैं।

| + | '''घटना-क्रमानुसार वाक्य :''' |
| + | 1. तिम्मक्का के पति का नाम बिक्कला चिक्कय्या था।

| + | 2. जानवरों के लिए उन्होंने पीने के पानी का इंतज़ाम किया।

| + | 3. पेड़ों की भेड़-बकरियों से रक्षा करने की व्यवस्था की।

| + | 4. तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घड़ियाँ शुरू हुईं।

| + | 5. पर्यावरण-संरक्षण के साथ-साथ तिम्मक्का अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही हैं।

| + | '''च. रेखांकित कारकों के नाम लिखिए :''' |
| + | 1. तिम्मक्का का नाम आज कर्नाटक के कोने-कोने में व्याप्त है। - संबंध कारक

| + | 2. वे दूसरों के खेत में पसीना बहाकर, काम किया करते थे। - संबंध तथा अधिकरण कारक

| + | 3. दत्तक पुत्र के सगे माँ-बाप को निंदा सुननी पड़ी। - कर्म कारक

| + | 4. गाँव के पास ही श्रीरंगस्वामी का मंदिर था। - संबंध कारक

| =भाषा गतिविधियों / परियोजनाओं= | | =भाषा गतिविधियों / परियोजनाओं= |
| =पाठ प्रतिक्रिया= | | =पाठ प्रतिक्रिया= |