Hindi transaction

From Karnataka Open Educational Resources

कक्षा आठ से दस के पाठ्यक्रम को पढ़ाते समय पूरे पाठ्यक्रम को निम्नलिखित भागों में बाँटना-

1. पाठ्यपुस्तक के पाठ , कविता और एकांकी

2. व्याकरण के मुद्दे और उनका अभ्यास

3. मौखिक गतिविधियाँ

4. निबन्ध लेखन, पत्र लेखन और अपठित गद्यांश

५. परियोजना के रूप में रचनात्मक कार्य भाषा की समृद्धि के लिए

कक्षा आठ, नौ और दस- व्याकरण के मुद्दे

1. विलोम शब्द का अभ्यास (कक्षा नौ में विलोम शब्दों का अभ्यास विशेष रूप से उपसर्गों के साथ जैसे- अ, बे, अन, नि, ना, सु, कु, परा, वि आदि।

2. एकवचन और बहुवचन का अभ्यास (वचन का अभ्यास सभी नियमों के साथ कक्षा नौ और दस में)

3. पुलिंग स्त्रीलिंग का अभ्यास (लिंग सभी नियमों के साथ- कक्षा नौ और दस में)

४. कठिन शब्दों का वाक्य प्रयोग (कक्षा नौ और दस में मुहावरों का भी वाक्य में प्रयोग) ५. संधि- दो शब्दों को जोड़ना और तोड़ना (कक्षा नौ और दस में संधि के प्रकार -स्वर, व्यंजन और विसर्ग पर स्वर संधि के प्रकारों जैसे कि- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयादि का अभ्यास)

६. भाववाचक संज्ञा बनाना

७. लोकोक्तियों का परिचय (कक्षा नौ और दस में वाक्य बनाना लोकोक्तियों से)

८. कारकों का परिचय (कक्षा नौ और दस में आठ कारकों का परिचय देना)

९. समानार्थक शब्द का अभ्यास (कक्षा नौ और दस में पर्यायवाची अथवा एक शब्द के लिए दो समानार्थक शब्द) १०. वाक्य रचना का अभ्यास (कक्षा नौ और दस में सार्थक वाक्य बनाना)

११. शब्द समूह के लिए एक शब्द

१२. वाक्य शुद्ध करना

१३. कन्नड़ भाषा में अनुवाद (कक्षा दस में अंग्रेजी में भी अनुवाद)

१४. भिन्नार्थक शब्द (बस, बस)

१५. प्रेरणार्थक क्रिया का परिचय (कक्षा नौ और दस में प्रथम और द्वितीय रूप -चिपकना, चिपकाना, चिपकवाना)

१६. सर्वनाम के बहुवचन रूपों का अभ्यास १७. क्रिया युग्म का वाक्य प्रयोग जैसे- खेलते-खेलते

१८. वाक्य के प्रकार

१९. अविकारी शब्द जैसे- क्रियाविशेषण (काल, स्थान, रीति, परिमाण), संबंधबोधक, समुच्चयबोधक, विस्मयादिबोधक)

२०. कक्षा दस में समास विग्रह , वाक्य और प्रकार का नाम - (अव्ययीभाव, कर्मधारय के प्रकार ,तत्पुरुष के प्रकार, द्विगु, द्वंद्व, बहुव्रीहि )

२१. कक्षा दस में विरामचिह्नों के प्रकार- पूर्ण, अल्प, अर्ध, प्रश्न विस्मादिबोधक, योजक, उद्धरण, कोष्ठक, विवरण)

२२. कक्षा दस में काल परिवर्तन और काल के प्रकार- वर्तमान (सामान्य, अपूर्ण, संदिग्ध), भूत (सामान्य, आसन्न, पूर्ण, अपूर्ण, संदिग्ध, हेतुहेतु), भविष्य (सामान्य, संभाव्य) २३. कक्षा दस में उपसर्ग और प्रत्यय से नए शब्द

२. पाठ्य पुस्तक के पाठ, कविता और एकांकी पढ़ाने में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना-

१. पाठ्यसामग्री को सरल से कठिन रूप में पढ़ाना या फिर महीनों में आने वाले विशेष त्योहारों, विशेष तिथि या फिर मौसम के अनुसार लेना

२. पाठ्यसामग्री में सुझाव में दिए गए परियोजना कार्य को अवकाश में समूह बनाकर देना ३. पाठ्यसामग्री में सुझाव में दिए गए निबन्धों की भी सूची बनाकर समूह में करने के लिए अवकाश में देना

४. कहानी या एकांकी को अभिनीत करने के लिए प्रोत्साहित करना

५. कविता का सस्वर वाचन या गायन

६. छोटे-छोटे प्रश्न सिखाए गए पाठ या कविता से टीम बनाकर करना , बच्चों को ही प्रश्न बनाने को कहना

७. कठिन शब्दों के अर्थ पूछना, संकेत के लिए वाक्य बनाकर उनका प्रयोग करना फिर अर्थ बताने को कहना, बच्चों को भी शब्द का वाक्य प्रयोग करने को कहना ८. व्याकरण के मुद्दे पाठ्यसामग्री को पढ़ाते हुए लेना । नए मुद्दों को भी पाठ्यसामग्री के साथ परिचित कराना पर विस्तृत रूप से कराने के लिए अलग से लेना

९. बच्चों को एक-दूसरे के द्वारा किए गए काम से परिचित कराना या तो वे कक्षा में पढ़ें या फिर उन्हें प्रतियाँ बनाकर दी जाएं ताकि वे न केवल एक -दूसरे से लिखने की शैली सीखें बल्कि ऐसे उनकी शब्दावली और समझ भी बढ़ेगी।

३. कक्षा आठ में व्यक्तिगत पत्र लेखन और अवकाश पर आवेदन पत्र का परिचय, कक्षा नौ में वाणिज्य पत्र, कक्षा दस में घरेलू और व्यावहारिक पत्र लेखन

४. कक्षा नौ में निबन्ध लेखन- १. वृक्ष हमारे जीवन साथी २. शिक्षा- एक निरंतर क्रिया ३. हिमालय ४. पर्यटन का अनुभव ५. महान नेता- महात्मा गांधी ६. शहीद भगत सिंह ७. वीर सावरकर ८. चंद्रशेखर आज़ाद ९. शैक्षिक यात्रा १०. स्वामी विवेकानन्द कक्षा दस में निबन्ध लेखन और चित्र पर कहानी लेखन

५. मौखिक गतिविधियाँ कक्षा आठ में- भारत माता पर कविताएँ, देश भक्ति पर कविताएँ और गीत, सद्भाव की कविताएँ और गीत, लोकोक्ति पर कथाएँ, तेनालीराम की कहानियाँ

कक्षा नौ में- कबीर के दोहों का गायन, देशप्रेम गीत सुनना, संगृहीत कविताओं का वाचन, जीवन के ध्येय पर विचार, भीम और बकासुर का महाभारत का एपीसोड दिखाना, प्रेमचंद की कहानियाँ सुनना, पढ़ी कहानियों का नाटक करना

कक्षा दस में- जयशंकर प्रसाद की कविताएँ सुनना, नीति पर कहानी सुनना, देशभक्ति की हिन्दी और कन्नड़ में कविता सुनना, पंच परमेश्वर की कहानी सुनना, दिनकर की कविता सुनना, मानवीयता पर वाद विवाद

६. सामूहिक परियोजनाएँ- कक्षा आठ में- देश के प्रति कर्त्तव्य, त्योहार, समाचार पत्र, भगवान बुद्ध के संदेश और शिक्षा, फूलों के उपयोग, पानी के विभिन्न उपयोग, पानी का संरक्षण, भक्त कवि तुलसीदास, झांसी की रानी, रानी चेन्नमा, तेनालीराम की चतुराई पर कहानियाँ, महादेवी वर्मा, महान व्यक्तियों के विचार और उक्तियाँ, सेवा भावना, लोकोक्तियों का संग्रहण और उनके अर्थ या कहानियाँ

कक्षा नौ में-

तुलसीदास और वृंद का जीवन और कविताएँ देशभक्ति पर कविताएँ, प्रकृति पर कविताएँ, पर्वत दक्षिण में , पर्वत उत्तर में, प्रसिद्ध खिलाड़ी- क्रिकेट, फुटबॉल, बैंडमिंटन, टेनिस, कर्नाटक के प्रसिद्ध खिलाड़ी , महाभारत के पात्र, भारत के राष्ट्रपति , परिवार के सदस्यों का खाका पेड़ के रूप में, भारत का झंडा और उसका महत्त्व, अन्य देशों के झंडों का संग्रहण, महान व्यक्ति- कबीर, बसवेश्वर, अक्क्महादेवी कर्नाटक के समाजसेवी

कक्षा दस में-

भारत रत्न भारतीय, नोबेल पुरस्कार भारतीय, मदर टेरेसा, कर्नाटक की नदियाँ, राजा- श्री कृष्णदेवराय, विष्णु वर्धन, इम्मडी पुलिकेशी, महान व्यक्तियों की आत्मकथा के नाम, पर्यावरण प्रेमियों की सूची, रहीम के दोहे, बिहारी के दोहे, मीराबाई, कवि पुरंदरदास, कनका दास, साहित्यकार