वुक्ष प्रेमीतिम्मक्का (वय्क्ति परिचय)

From Karnataka Open Educational Resources
Revision as of 04:25, 21 December 2016 by Rajkumar (talk | contribs) (→‎मूल्यांकन)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

परिकल्पना नक्षा

पृष्ठभूमि/संधर्भ

मुख्य उद्देष्य

कवि परिचय

अतिरिक्त संसाधन

सारांश

इस पाठ को पढने के लिये यहाँ क्लिक कीजिये।

परिकल्पना

शिक्षक के नोट

गतिविधि

  1. विधान्/प्रक्रिया
  2. समय
  3. सामग्री / संसाधन
  4. कार्यविधि
  5. चर्चा सवाल

भाषा विविधता

शब्दकॊश

व्याकरण / सजावट / पिंगल

मूल्यांकन

I. मौखिक प्रश्न : 1. तिम्मक्का जी किस क्षेत्र में एक मिसाल हैं ?
उत्तर :- तिम्मक्का जी समाज-सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल हैं।
2. तिम्मक्का के माता-पिता का नाम क्या था ?
उत्तर :- तिम्मक्का के पिता का नाम चिक्करंगय्या और माता का नाम विजयम्मा था।
3. तिम्मक्का और चिक्कय्या ने क्या निश्चय किया ?
उत्तर :- तिम्मक्का और चिक्कय्या ने अपने आप को किसी धर्म-कार्य में लगाने का निश्चय किया ।
4. कर्नाटक सरकार ने किस कार्य का बीड़ा उठाया है ?
उत्तर:- कर्नाटक सरकार ने तिम्मक्का द्वारा लगाए गए पेड़ों की रक्षा करने का बीड़ा उठाया है।

II. लिखित प्रश्न :
अ. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :
1. गुब्बी तालुका (तहसील) किस जिले में स्थित है ?
उत्तर :- गुब्बी तालुका (तहसील) तुमकूर जिले में स्थित है।
2. तिम्मक्का के माँ-बाप अपना पेट कैसे पालते थे ?
उत्तर :- तिम्मक्का के माँ-बाप अपना पेट मेहनत-मजदूरी करते हुए पालते थे।
3. चिक्कय्या क्या काम करते थे ?
उत्तर :- चिक्कय्या रोज़ दूसरों के खेत में पसीना बहाकर काम करते थे।
4. एक दिन चिक्कय्या और तिम्मक्का ने मजदूरी नहीं की तो परिणाम क्या होता था ?
उत्तर :- एक दिन चिक्कय्या और तिम्मक्का ने मजदूरी नहीं की तो उन्हें भूखे रहना पड़ता था।
5. जानवरों के लिए तिम्मक्का दंपति ने क्या ईंतज़ाम किया ?
उत्तर :- जानवरों के लिए तिम्मक्का दंपति ने पीने के पानी का ईंतज़ाम किया।
6. तिम्मक्का दंपति ने बरगद के डाल कहाँ लगाये ?
उत्तर :- तिम्मक्का दंपति ने बरगद के डाल हुलिकल और कुदूर के बीच के चार कि.मी. रास्ते के दोनो ओर लगाये।
7. पर्यावरण संरक्षण के साथ तिम्मक्का और कौन-सा काम कर रही हैं ?
उत्तर :- पर्यावरण संरक्षण के साथ तिम्मक्का अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही हैं।
8. तिम्मक्का दीन-दलितों की सेवा के लिए क्या समर्पित कर रही हैं ?
उत्तर :- तिम्मक्का दीन-दलितों की सेवा के लिए अपने पुरस्कार की धनराशि को समर्पित कर रही है।

आ. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :
1. तिम्मक्का दंपति किस प्रकार के धर्म-कार्य में लग गये ?
उत्तर :- तिम्मक्का दंपति के गाँव के पास श्रीरंगस्वामी का मंदिर था, जहाँ हर साल मेला लगता था। वहाँ आनेवाले जानवरों के लिए उन्होंने पीने के पानी का ईंतज़ाम करते हुए धर्म-कार्य में लग गये ।

2. तिम्मक्का ने बरगद के डालों को कैसे पाला-पोसा ?
उत्तर :- तिम्मक्का ने बरगद के डालों को लगाकर उन्हें पानी दिया। उन पेड़ों की भेड़-बकरियों से रक्षा करते हुए अपने बच्चों की तरह प्रेम से पाला-पोसा ।

3. तिम्मक्का के जीवन में कैसी मुसीबत आ गई ?
उत्तर :- तिम्मक्का के पति की तबीयत खराब हो गई। चिक्कय्या को भीख माँगने की स्थिति आ गई। उन्हें कभी पैसे मिलते तो कभी गालियाँ सुननी पडती थी। ऐसी हालत में चिक्कय्या चल बसे। तिम्मक्का अब अकेली पड गई।

4. तिम्मक्का ने क्या संकल्प किया है ?
उत्तर :- तिम्मक्का ने अपने पति की याद में हुलिकल ग्राम में गरीबों की नि:शुल्क चिकित्सा के लिए एक अस्पताल के निर्माण कराने का संक्ल्प किया है।

इ. चार-पाँच वाक्यों में उत्तर लिखिए :
1. बच्चे को गोद लेने के कारण तिम्मक्का दंपति को दुख भोगना पड़ा। क्यों ?
उत्तर :- तिम्माक्का नि:संतान थी। अंत में उन्होंने एक बच्चे को गोदलिया। दत्तक पुत्र के सगे माँ-बाप को लोगों की कटु निंदा सुननी पड़ी। उन्होंने अपने बेटे को वापस ले लिया। अपना दत्तक पुत्र खोकर तिम्मक्का दंपति को दुख हुआ।

2. पर्यावरण संरक्षण में तिम्मक्का का क्या योगदान है ?
उत्तर :- तिम्मक्का ने हुलिकल और कुदूर के बीच के चार कि.मी. रास्ते के दोनो ओर बरगद के डाल लगाये और उन्हें पानी दिया। पहले साल दस, दूसरे साल पंद्रह, तीसरे साल नब्बे पेड़ लगाकर उनकी भेड़-बकरियों से रक्षा करते हुए अपने बच्चों की तरह प्रेम सेपाला-पोसा । यह काम निरंतर दस सालों तक चलता रहा। आज वे पेड राहगीरों को छाया और पक्षियों को आश्रय दे रहे हैं। इस प्रकार तिम्मक्का जी ने पर्यावरण संरक्षण में अपना सारा जीवन बिता दिया है।

3. तिम्मक्का को किन-किन पुरस्कारों से अलंकृत किया गया है ?
उत्तर :- तिम्मक्का को नाडोजा पुरस्कार, राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार, इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र, वीर चक्र, कर्नाटक कल्पवल्ली, वनरानी, वृक्षमाता, वनसिरिरत्न, ग्रीन चाम्पियन पुरस्कार, गाड़ फ्री फिलिप्स धैर्य पुरस्कार, विशालाक्षी पुरस्कार, डा. कारंत पुरस्कार, कर्नाटक सरकार के महिला और शिशु कल्याण के विभाग के द्वारा सम्मान पत्र आदि पुरस्कारों से अलंकृत किया गया है।

4. ‘तिम्मक्का एक आदर्श व्यक्तित्व है।’ कैसे ?
उत्तर :- ग्रामिण प्रदेश के गरीब परिवार में जन्म लेकर, शिक्षा से अनपढ़ महिला होकर, सरकारी संसाधनों के अभाव में भी तिम्मक्का निष्टा व श्रध्दा से पर्यावरण की रक्षा और सामाजिक सेवा-कार्य करती है। अपने जीवन में दर्द और तकलीफ उठाने के बावजूद सार्थक कार्य करनेवाली तिम्मक्का का व्यक्तित्व हम सबके लिए अनुकरणीय एवं आदर्श है।

ई. रिक्त स्थान भरिए :
1. तिम्मक्का का जन्म कक्केनहल्ली गाँव में हुआ था।
2. तिम्मक्का के माँ-बाप मेहनत-मज़जदूरी करते हुए अपना पेट पालते थे।
3. तिम्मक्का के पति का नाम चिक्कय्या था।
4. उनके गाँव के पास श्रीरंगस्वामी का मंदिर था।
5. तिम्मक्का ने पेड़ों की भेड़-बकरियों से रक्षा करने की व्यवस्था की।

उ. वाक्य में प्रयोग कीजिए :
1. मिसाल – तिम्मक्का समाज-सेवा के क्षेत्र में ह्म सब के लिए एक मिसाल हैं।
2. मेहनत-मज़जदूरी – तिम्मक्का और उनके पति मेहनत-मज़दूरी से अपना पेट पालते थे।
3. पसीना बहाना - तिम्मक्का और उनके पति पसीना बहाकर दूसरों के खेत में काम किया करते थे।
4. धर्म-कार्य - धर्मस्थल के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेग्गडे जी अपना सारा जीवन धर्म-कार्य सेवा के लिए अर्पण कर रहे हैं।
5. तबीयत - तिम्मका के पति चिक्कय्या जी की तबीयत खराब होने के कारण उनकीमृत्यु हो गयी।
6. मुसीबत - मुसीबत में सहयोग देनेवाला ही सच्चा मित्र है।

ऊ. कन्नड या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए :
1. अपना दत्तक पुत्र खोकर तिम्मक्का बहुत दु:खी हुई।
ತನ್ನ ದತ್ತು ಪುತ್ರನನ್ನು ಕಳೆದುಕೊಂಡು ತಿಮ್ಮಕ್ಕ ಬಹಳ ದು:ಖಿತಳಾದಳು.
2. उन्हें अपने बच्चों की तरह प्रेम से पाला-पोसा।
ಅವುಗಳನ್ನು ತನ್ನ ಮಕ್ಕಳಂತೆ ಪ್ರೀತಿಯಿಂದ ಸಾಕಿ ಬೆಳೆಸಿದಳು.
3. तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घड़ियाँ शुरू हुईं।
ತಿಮ್ಮಕ್ಕನ ಜೀವನದಲ್ಲಿ ತೊಂದರೆಗಳ ಕಾಲ ಪ್ರಾರಂಭವಾಯಿತು.
4. तिम्मक्का ने अब तक सैकड़ों पेड़ लगाये हैं।
ತಿಮ್ಮಕ್ಕ ಇಲ್ಲಿಯವರೆಗೆ ಸೂಮಾರು ಮರಗಳನ್ನು ನೆಟ್ಟಿದ್ದಾಳೆ.
5. पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ तिम्मक्का सामाजिक कार्य भी कर रही हैं।
ಪರಿಸರ ಸಂರಕ್ಷಣೆಯೊಂದಿಗೆ ತಿಮ್ಮಕ್ಕ ಸಮಾಜಿಕ ಕಾರ್ಯಗಳು ಕೆಲಸಗಳನ್ನು ಸಹ ಮಾಡುತಿದ್ದಾರೆ.

ऋ. पर्यायवाची शब्द लिखिए :

1. हिम्मत धीरज धैर्य
2. पानी जल वारि
3. पेड़ वृक्ष द्विगु समास।
4. पक्षी पखेरु खग
5. महिला स्त्री नारी
6. तबीयत स्वास्थ सेहत
ए. विलोम शब्द लिखिए : ऐ. अन्य वचन रूप लिखिए : ओ. अन्य लिंग रूप लिखिए :
1. जन्म x मरण 1. व्यवस्था – व्यवस्थाएँ 1. पति - पत्नि
2. आसान x कठिन 2. सेवा - सेवाएँ 2. पिता - माता
3. गरीब x अमीर 3. पक्षी - पक्षी 3. माँ - बाप
4. अपना x पराया 4. बच्चा - बच्चे 4. महिला – पुरुष
5. छोटे x बड़े 5. घर - घर 5. आदमी - औरत

औ. प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया रूप लिखिए :

1. करना - कराना
2. चलना - चलाना
3. बनना - बनाना
4. उठना - उठाना


क. सार्थक वाक्य बनाइए :
1. चिक्करंगय्या पिता विजयम्मा माता थे उनके और।
उनके पिता चिक्करंगय्या और माता विजयम्मा थे।
2. एक थी तिम्मक्का से में छ: संतानों इनकी।
तिम्मक्का इनकी छ: संतानों में से एक थी।
3. मुसीबत की घड़ियाँ जीवन में तिम्मक्का के शुरू हुईं।
तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घड़ियाँ शुरू हुईं।

ख. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए:
1. जो पति-पत्नी हो - दंपति
2. जिसकी कोई संतान न हो – निस्संतान
3. राह पर चलनेवाला - राहगीर
4. जो पढ़ा-लिखा न हो - अनपढ़

ग. जोड़कर लिखिए : 1. फूला न समाना - अत्यंत प्रसन्न होना
2. घोड़े बेचकर सोना - निश्चिंत रहना
3. उँगली पर नचाना - वश में रखना
4. आँखे खुलना - होश आना
5. आग बबूला होना - अत्यंत क्रोधित होना


घ. तिम्मक्का के जीवन के घटना-क्रमानुसार वाक्य लिखिए: 1. जानवरों के लिए उन्होंने पीने के पानी का इंतज़ाम किया।
2. तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घड़ियाँ शुरू हुईं।
3. तिम्मक्का के पति का नाम बिक्कला चिक्कय्या था।
4. पेड़ों की भेड़-बकरियों से रक्षा करने की व्यवस्था की।
5. पर्यावरण-संरक्षण के साथ-साथ तिम्मक्का अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही हैं।

घटना-क्रमानुसार वाक्य : 1. तिम्मक्का के पति का नाम बिक्कला चिक्कय्या था।
2. जानवरों के लिए उन्होंने पीने के पानी का इंतज़ाम किया।
3. पेड़ों की भेड़-बकरियों से रक्षा करने की व्यवस्था की।
4. तिम्मक्का के जीवन में मुसीबत की घड़ियाँ शुरू हुईं।
5. पर्यावरण-संरक्षण के साथ-साथ तिम्मक्का अन्य सामाजिक कार्य भी कर रही हैं।

च. रेखांकित कारकों के नाम लिखिए : 1. तिम्मक्का का नाम आज कर्नाटक के कोने-कोने में व्याप्त है। - संबंध कारक
2. वे दूसरों के खेत में पसीना बहाकर, काम किया करते थे। - संबंध तथा अधिकरण कारक
3. दत्तक पुत्र के सगे माँ-बाप को निंदा सुननी पड़ी। - कर्म कारक
4. गाँव के पास ही श्रीरंगस्वामी का मंदिर था। - संबंध कारक

भाषा गतिविधियों / परियोजनाओं

पाठ प्रतिक्रिया